
अविनाश शाही, साहिल खान, रीना मौर्य, साधना सरगम की भोजपुरी फ़िल्म 'बंधन मंगलसूत्र का' की शूटिंग समाप्त
अविनाश शाही, साहिल खान, रीना मौर्य, साधना सरगम की भोजपुरी फ़िल्म ‘बंधन मंगलसूत्र का’ की शूटिंग समाप्त
राजू एस. गोयल के निर्देशन में अविनाश शाही, साहिल खान, रीना मौर्य, साधना सरगम ने कंप्लीट किया ‘बंधन मंगलसूत्र का’ की शूटिंग
भोजपुरी फिल्मों की मौजूदा छवि को और भी सशक्त बनाने के लिए फिल्म निर्माता, लेखक व निर्देशक राजू एस. गोयल ने आगे एकदम बढ़ाया है। वे भोजपुरी सिनेमा को बेहतरीन फिल्म देने के लिए आगे आये हैं। यही वजह है कि गोयल फिल्म्स बैनर के तले निर्माणाधीन भोजपुरी फ़िल्म ‘बंधन मंगलसूत्र का’ की शूटिंग बिग लेबल पर करके कम्पलीट की गई है। इस फ़िल्म की मेकिंग काफी स्ट्रांग की जा रही है। यह भोजपुरी फिल्मों से हर वर्ग के दर्शकों को फिर से जोड़ने के लिए बनाई जा रही है। यह फ़िल्म टीवी चैनल और सिनेमाहाल में रिलीज की जाएगी। ये फ़िल्म भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए मिसाल कायम करेगी।
गौरतलब है कि मनोरंजन से भरपूर भोजपुरी फ़िल्म ‘बंधन मंगलसूत्र का’ के निर्माता, लेखक व निर्देशक राजू एस. गोयल हैं। पटकथा व संवाद आर.एस. चौरसिया ने लिखा है। संगीतकार अशोक सिन्हा, युवराज मोरे तथा गीतकार अशोक सिन्हा, आर.एस. चौरसिया, विनय बिहारी, राजू एस. गोयल हैं। डीओपी विनोद एस शर्मा, आर्ट डायरेक्टर बृजेश पोरवाल, स्टिल फोटोग्राफर संतोष सावन हैं।
फिल्म के मुख्य कलाकार अविनाश शाही, रीना मौर्य, साहिल खान, साधना सरगम, दीपक सिन्हा, शोमा वर्मा, जीतेंद्र सिन्हा, राजकुमार पंडित, अन्नू मौर्य वगैरह हैं।
इस फ़िल्म को लेकर साहिल खान ने बताया कि ‘फ़िल्म ‘बंधन मंगलसूत्र का’ की स्क्रिप्ट सचमुच के ज़माना के लिए परफेक्ट है।’ उन्होंने आगे कहा कि कि ‘निर्माता, निर्देशक राजू एस. गोयल खुद एक लेखक हैं, सो उन्होंने बिल्कुल ही एक नये ढर्रे की कहानी लिखी है, जो वास्तविकता के काफी करीब है। इसमें मेरा कैरेक्टर एक फौजी का है, जिसमें काफी ट्विस्ट है, वैरियेशन है। साथ अविनाश शाही का किरदार अमेजिंग और चैलेंजिंग है। हम दोनों भाई एक साथ फुल टू धमाल मचाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे।’