गोल्डी यादव और काजल त्रिपाठी लोकगीत ‘राजा जी के दिलवा में’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी मधुर गायकी से सिंगर गोल्डी यादव धूम मचा रही हैं। इसी कड़ी में अभिनेत्री काजल त्रिपाठी के संग सिंगर गोल्डी यादव फुल टू धमाल मचाने वाला भोजपुरी लोकगीत ‘राजा जी के दिलवा में’ लेकर आई हैं। इस वीडियो सांग को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसके वीडियो में अभिनेत्री काजल त्रिपाठी ने लाल साड़ी, हरा ब्लाउज पहने, घुँघराले केश और कजरारी आँखों से कयामत ढा रही हैं। इस सांग में वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। इस गाने को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।
इस सांग के वीडियो में दिखाया गया है कि काजल त्रिपाठी अपने पति का खूब केयर करती हैं। उसके ऑफिस के लिए तैयार होने में हेल्प करती है और उसे प्यार से ऑफिस के लिए विदा करती है। इस पर उसकी सहेलियां उसे तंज कसती हैं तो वह अपनी सहेलियों से कहती है कि…
‘बड़ी किस्मत से उनका के पइले बानी, अपना राजा जी के दिलवा में धइले बानी, सखी सोलहो सिंगार जस सजइले बानी, अपना राजा जी के दिलवा में धइले बानी…’
लिंकः https://youtu.be/OMDEgR2xPeY?si=VEkupWKJOOEFlTWQ
इस गाने को लेकर एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने कहा कि ‘यह सांग बहुत ही प्यारा बनाया गया है। इतना अच्छा सांग बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूं! इस गाने की मेकिंग और टेकिंग कमाल की गई है।’
सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘मेरा गाया हुआ यह भोजपुरी लोकगीत बहुत ही बेहतरीन बनाया गया है। इसका ऑडियो और वीडियो श्रोताओं को पसंद करने के लिए दिल से धन्यवाद देती हूं।’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘राजा जी के दिलवा में’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इस गाने में अदाकारा काजल त्रिपाठी ने अट्रैक्टिव लुक में अपने हुश्न का बिजली गिरा रही हैं। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकाश ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडीटर आलोक गुप्ता है। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।