
श्रुति राव, आदित्य ओझा, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस की भोजपुरी फिल्म 'अठरंगी दुल्हनिया' का ट्रेलर हुआ रिलीज
मनोज ओझा निर्देशित व अश्वनी शर्मा प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘अठरंगी दुल्हनिया’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
श्रुति राव, आदित्य ओझा, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस की भोजपुरी फिल्म ‘अठरंगी दुल्हनिया’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
भोजपुरी फिल्म ‘अठरंगी दुल्हनिया’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, 15 मार्च को जी बाइस्कोप टीवी चैनल पर होगा वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर
भोजपुरी सिनेमा के शोमैन फ़िल्म मेकर व निर्देशक मनोज ओझा जब भी कोई फ़िल्म का निर्देशन व निर्माण करते हैं तो वह सुपरहिट होने के साथ ही इतिहास रच देती है। ऐसे में सुपर हिट भोजपुरी फिल्म ‘बोले चूड़ियां बोले कँगना’ की भारी सफलता के बाद मनोज ओझा के कुशल निर्देशन में बनी भोजपुरी फिल्म ‘अठरंगी दुल्हनिया’ का ट्रेलर ज़ी बाइस्कोप ने रिलीज किया है। इस फ़िल्म का ट्रेलर यशी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर भी रिलीज किया गया है। फ़िल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 15 मार्च को जी बाइस्कोप टीवी चैनल पर होगा। इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में स्टार एक्ट्रेस श्रुति राव, सिनेस्टार आदित्य ओझा, मनोज टाईगर और प्रकाश हैं। उनकी चौकड़ी दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाने वाली है। यह फ़िल्म आडियंस का फुल इंटरटेनमेंट करने वाली है।
लिंकः https://www.youtube.com/watch?v=9BIB-Nwr2Ps
उल्लेखनीय है कि फिल्म ‘अठरंगी दुल्हनिया’ का ट्रेलर बहुत ही मजेदार बनाया गया है, जोकि मनोरंजन से भरपूर है। अठरंगी दुल्हनिया के रोल में श्रुति राव ने गजब का कारनामा दिखा रही हैं, जो मस्ती और धमाल से भरपूर है। फ़िल्म के ट्रेलर में कई ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। इस फ़िल्म की कहानी बहुत ही दिलचस्प है। श्रुति राव के हसबैंड की भूमिका में आदित्य ओझा ने शानदार अभिनय किया है। वहीं मनोज टाइगर और प्रकाश जैस का रोल फुल इंटरटेनिंग है। फ़िल्म के अन्य सभी कलाकारों ने बहुत ही उम्दा अभिनय किया है। फ़िल्म का संगीत भी मधुर और कर्णप्रिय है, जिसे सुनकर व देखकर लोग तारीफ के पुल बाँध रहे हैं। फ़िल्म निर्देशक मनोज ओझा ने बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म की मेकिंग किया है। फ़िल्म प्रोड्यूसर अश्वनी शर्मा ने हर वर्ग के दर्शकों को देखने लायक फ़िल्म का निर्माण किया है। डीओपी फ़िरोज़ खान ने फ़िल्म का फिल्मांकन बहुत शानदार किया है। ट्रेलर देखने वाले लोगों का कहना है कि जब ट्रेलर इतना बढ़िया है तो पूरी फ़िल्म बहुत ही कमाल की बनी होगी।
गौरतलब है कि अश्वनी शर्मा प्रस्तुत जीएमए फिल्म्स बैनर के तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म ‘अठरंगी दुल्हनिया’ के निर्माता अश्वनी शर्मा हैं, जिन्होंने बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म का निर्माण किया है। इस फ़िल्म का कुशल निर्देशन जाने माने निर्देशक मनोज ओझा ने किया है। संवाद मनोज ओझा ने लिखा है, जबकि कथा व पटकथा ज्ञानेश श्रीवास्तव व सभा वर्मा ने लिखा है। फ़िल्म के स्टारकास्ट श्रुति राव, आदित्य ओझा, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस, मीनू शर्मा, भावना सिंह, कविता राज, शबनम खान, रिंकू यादव, शकीला अब्दुल माजिद, बेबी चाहत, अंकुश कहार, आरती निगम हैं। डीओपी फ़िरोज़ खान, संगीतकर अमन श्लोक, गीतकार शेखर मधुर, संपादक गोविंद दूबे, डांस मास्टर प्रसून यादव, पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं। डीआई गजानंद, वीएफएक्स सुमित ओझा ने किया है। पोस्ट प्रोडक्शन द एस5 स्टूडियो में किया गया है। इस फिल्म की मार्केटिंग ‘मेक योर फ़िल्म इंडिया’ कंपनी ने किया है।