
महाशिवरात्रि पर अरुण तिवारी निर्देशित संजीव मिश्रा, काजल यादव की फिल्म 'मीरा' का फर्स्ट लुक ऑउट
महाशिवरात्रि पर अरुण तिवारी निर्देशित संजीव मिश्रा, काजल यादव की फिल्म ‘मीरा’ का फर्स्ट लुक ऑउट
अरुण तिवारी निर्देशित व किरण मिश्रा कृत महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर भोजपुरी फिल्मों के पावरस्टार संजीव मिश्रा और क्यूट गर्ल एक्ट्रेस काजल यादव अभिनीत महिला प्रधान भोजपुरी फिल्म ‘मीरा’ का फर्स्ट लुक ऑउट किया गया है। सास बहू का अटूट प्यार भरा रिश्ता, जिसका पूरे परिवार से प्रेम होता है, वह पारिवारिक फ़िल्म है। श्री गणेशा प्रोडक्शंस बैनर के तले बनाई गई भोजपुरी फ़िल्म ‘मीरा’ का फर्स्ट लुक का पोस्टर बहुत प्यारा लग रहा है। दुल्हन के लिबास में सजी काजल यादव आंखों में आंसू भरे मासूम लुक में दिख रही हैं। एक प्यारा सा स्लोगन भी पोस्टर में लिखा गया है ‘बिन पीड़ा के प्रेम कहाँ?’ वहीं दूसरी तरफ संजीव मिश्रा हैंडसम लुक में दिख रहे हैं, उनके पीछे काजल यादव खड़ी हैं और आगे एक्ट्रेस सोनाली मिश्रा उन्हें खींचते हुए नजर आ रही हैं।
गौरतलब है कि जाने माने फ़िल्म निर्देशक अरुण तिवारी के कुशल निर्देशन में बनी फ़िल्म ‘मीरा’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर के विभिन्न क्षेत्रों में भव्य पैमाने पर की गई है। इस फिल्म की लेखिका किरण मिश्रा हैं, जो बेहतरीन अभिनेत्री हैं। इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में भोजपुरी सिनेमा के पॉवरस्टार संजीव मिश्रा चुनौतीपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले हैं। उनके साथ भोजपुरी फिल्मों स्टार सिनेतारिका काजल यादव और अदाकारा सोनाली मिश्रा की रोमांटिक व रोमांचक केमिस्ट्री दिखने वाली है। पूरी फिल्म में उनकी तिकड़ी फुल टू धमाल मचाते हुए पारिवारिक व सामाजिक संदेश लोगों तक पहुंचाने का काम करेगी। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकर संजीव मिश्रा, काजल यादव, सोनाली मिश्रा, रागिनी राय, अरुण तिवारी, किरण मिश्रा, आशीष माली, राहुल श्रीवास्तव, अंशु तिवारी आदि हैं। इस फ़िल्म के संगीतकार मनोज भास्कर, गीतकार आशुतोष, रमेश मौर्या हैं। कथा पटकथा किरण मिश्रा, संवाद रमेश राज मौर्या ने लिखा है। छायांकन निलेश पाण्डेय, संकलन राकेश, नृत्य रेहान खान, कला डब्लू बिहारी का है। प्रोडक्शन मैनेजर जावेद शेख हैं। पोस्ट पोडक्शन जी फोकस स्टूडियो (अनीश) ने किया है। प्रचारक रामचन्द्र यादव, डिजाईनर प्रशांत हैं।