
दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे की फिल्म 'मैं मायके चली जाऊंगी' सिनेमाघरों में हुई रिलीज
दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे की फिल्म ‘मैं मायके चली जाऊंगी’ सिनेमाघरों में हुई रिलीज
भोजपुरी सिनेमा के जबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दूबे के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘मैं मायके चली जाऊंगी’ उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, मुंबई और गुजरात के सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। फ़िल्म निर्माता इकबाल ई मकानी और प्रवीण कुमार द्वारा निर्मित और निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी निर्देशित इस फ़िल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। भोजपुरी सिनेमा की दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर देसी अंदाज में दर्शकों को हंसाने, गुदगुदाने आ गई है।
गौरतलब है कि निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी के कुशल निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैं मायके चली जाऊंगी’ की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश का जिला आजमगढ़ में की गई है। इस फ़िल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दूबे फुल टू धमाल मचाते हुए दिख रहे हैं। इस फ़िल्म में गीत-संगीत बहुत मधुर और कर्णप्रिय है। इस फिल्म के निर्माता इकबाल ई मकानी और प्रवीण कुमार हैं। फ़िल्म निर्माता प्रोड्यूसर इकबाल ई मकानी और प्रवीण कुमार ने बहुत ही बेहतरीन फिल्म का निर्माण किया है। बता दें कि फिल्म निर्माता प्रवीण कुमार जाने माने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर होने के साथ ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना अहम योगदान देते आ रहे हैं। वे हमेशा बड़ी और पारिवारिक फिल्म ही बनाते हैं। उन्हें पता है कि दर्शक कैसा सिनेमा देखना पसंद करते हैं। इसलिए एक बार फिर उन्होंने दर्शकों की पसंद की पारिवारिक भोजपुरी फिल्म का निर्माण किया है।
उल्लेखनीय है कि ड्रीम कैचर प्रोडक्शंस, पावर मैक्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘मैं मायके चली जाऊँगी’ के निर्माता इकबाल ई मकानी, प्रवीण कुमार हैं। फिल्म के कथा, पटकथा व निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी हैं। फिल्म का संवाद अरविंद तिवारी ने लिखा है। संगीतकार ओम झा, गीतकार अरविंद तिवारी हैं। डीओपी डी के शर्मा, डांस मास्टर कानू मुखर्जी, आर्ट डायरेक्टर विजय श्रीवास्तव हैं। संकलन प्रीतम नाइक, पोस्ट प्रोडक्शन ऑडियो लेब, मारधाड़ – प्रदीप खड़का, कॉस्ट्यूम कविता सुनीता क्रिएशन, बैकग्राउंड राजेश प्रसाद का है। प्रोडक्शन हेड अरशद शेख पप्पू, प्रोजेक्ट हेड गौरव पटेल, फ़िल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे, शुभम तिवारी, राधा सिंह, अमित शुक्ला, रजनीश झांजी, बीना पांडेय, संतोष श्रीवास्तव, प्रेम दूबे, विद्या सिंह, राहुल श्रीवास्तव, रश्मि शर्मा, सोनाली मिश्रा, पूनम वर्मा आदि हैं।