फिल्म “राधा का प्यार आधा आधा” की शूटिंग भदोही, उत्तर प्रदेश में शुरू
फिल्म “राधा का प्यार आधा आधा” की शूटिंग भदोही, उत्तर प्रदेश में शुरू
फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नई फिल्म “ राधा का प्यार आधा आधा” की शूटिंग उत्तर प्रदेश के भदोही में भव्य तरीके से शुरू हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में अभी से उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस फिल्म के निर्माता राकेश सदानंद गुप्ता हैं, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी कन्हैया एस विश्वकर्मा संभाल रहे हैं। फिल्म की कहानी और लेखन निर्भय नायक ने किया है, जो एक दमदार स्टोरीलाइन का संकेत देता है।
आरजी प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही फ़िल्म के डी.ओ.पी. विजय मंडल, म्यूजिक एस कुमार जी, एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जितेंद्र गुप्ता जी, असोसिएट डायरेक्टर निर्भय नायक, असिस्टेंट डायरेक्टर समर राजा जी, आर्ट डायरेक्टर डब्लू जी, ड्रेस डिजाइनर जयराम साहू जी, मेकअप टीम मदन कुमार जी, प्रोडक्शन सागर जी।
फिल्म में कई प्रतिभाशाली कलाकार नजर आएंगे, जिनमें
सोनाली मिश्रा, नीलम पांडे, अशोक गुप्ता, सपना यादव, उमेश निषाद, सुनील केवट, उमेश निर्मल, अनीता ओझा, प्रियंका जी, निक्की जी सहित अन्य कलाकार शामिल हैं।
शूटिंग की शुरुआत भदोही के खूबसूरत लोकेशनों पर की गई है, जहां फिल्म के कई अहम सीन फिल्माए जा रहे हैं।
फिल्म “ राधा का प्यार आधा आधा “एक रोमांटिक और इमोशनल कहानी पर आधारित बताई जा रही है, जो दर्शकों को प्यार और रिश्तों की नई झलक दिखाएगी।
अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म रिलीज के बाद दर्शकों के दिलों में कितना खास स्थान बना पाती है।