
The wait is over, the trailer of Dhiru Yadav's much-awaited Bhojpuri film 'Makan' will be released at 6 am
इंतजार की घड़ी खत्म, धीरू यादव की बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म ‘मकान’ का ट्रेलर सुबह 6 बजे होगा रिलीज
क्या एक आम इंसान अपना ‘मकान’ पा सकेगा : धीरू यादव
‘कटान’ और ‘जया’ जैसी ऐतिहासिक फ़िल्म देने वाले निर्देशक से फ़िल्म निर्माता बने ‘धीरू यादव’ भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में इतिहास बनाने की दिशा में आगे कदम बढ़ा दिये हैं। इतिहास रचने की ओर अग्रसर धीरू यादव ने गाँव देहात में जूझ रहे आम जनमानस की समस्या पर आधारित भोजपुरी फिल्म ‘मकान’ का निर्माण करके मिसाल कायम किया है। प्यारो मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एलएलपी, एबीसीडी फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘मकान’ का ट्रेलर 22 अगस्त को सुबह 6 बजे ‘प्यारो एंटरटेनमेंट’ के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ होगा। यह एक ऐसी फिल्म है जो ग्रामीण जीवन की सच्चाई, भावनाओं और संघर्षों को दर्शाती है।
विदित हो कि आमतौर लोग कहते रहते हैं कि भोजपुरी फिल्मों में कोई कहानी ही नहीं दिखती है… भोजपुरी फिल्में ऐसी वैसी बनती हैं… तो ऐसे तमाम सवालों का जवाब देने के लिए कमर कस कर आगे आये हैं फ़िल्म मेकर धीरू यादव। उन्होंने सोशल मीडिया में भोजपुरी फिल्म ‘मकान’ का फर्स्ट और सेंकड लुक ऑउट किया है, जोकि चर्चा का विषय बन गया है और देखते ही देखते बहुत तेजी से वायरल हो गया है। फ़िल्म ‘मकान’ का दोनों लुक देखकर लोग कहने लगे हैं कि धीरू यादव ने भोजपुरी सिनेमा में क्रांति का बिगुल बजा दिया है। इस फ़िल्म का दोनों पोस्टर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है और काफी सुर्खियों में छा गया है।
गौरतलब है कि फ़िल्म ‘मकान’ के निर्माता धीरू यादव हैं। को-प्रोड्यूसर केशव माहेश्वरी हैं। निर्देशक अभिषेक दूबे हैं। लेखक धर्मेंद्र सिंह, एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर गया राज, संगीतकार रत्नेश सिंह व शिवम सिंह यादव, गीतकार लिरिक्स छोटू यादव (सुरजीत), कैलाश कमल हैं। डीओपी प्रवीण त्रिपाठी, कोरियोग्राफर महेश आचार्य, एडिटर अतुल चौहान, ट्रेलर एडिटर सनी सिन्हा, एसोसिएट डायरेक्टर आलोक सिंह, प्रोडक्शन कंट्रोलर योगेश पांडेय, सहायक निर्देशक मनीष कुमार, अमर प्रसाद, मिक्सिंग इंजीनियर सरोज शर्मा हैं। बीजीएम डीजे भराली, डीआई सनी धनजल, वीएफएक्स और पब्लिसिटी डिजाइनर सोनू मधेशिया ने किया है। ‘
कॉस्ट्यूम डिजाइनर विवेक पटेल, पीआरओ सोनू यादव, रामचंद्र यादव हैं। कला चंदन आर्ट, मेकअप तौफीक व देव, स्टिल बिट्टू बिहारी का है। पोस्ट प्रोडक्शन मैजिक क्रिएशन्स ने किया है। विशेष धन्यवाद संदीप कुमार यादव ‘विक्की’ का है। मुख्य भूमिका में संजय पांडेय, चांदनी सिंह, मनोज टाइगर, संदीप यादव, देव सिंह, महेश आचार्य, अनूप अरोड़ा, जे पी सिंह,नवीन शर्मा, राघव पांडेय, रागिनी राय, योगेश पांडेय आदि हैं।