The trailer of the film "Aisa Kyun" was released on Arya Digital OTT.
फिल्म “ऐसा क्यों” का ट्रेलर आर्या डिजिटल ओटीटी पर किया गया रिलीज़।
मुंबई । नई भोजपुरी फिल्म “ऐसा क्यों” का ट्रेलर आर्या डिजिटल ओटीटी एवं यूट्यूब पर रिलीज किया गया।पारिवारिक और मनोरंजक कहानी पर आधारित इसमें एक्शन,कॉमेडी,रोमांस और फैमिली ड्रामा भरपूर हैं।
आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने बताया कि फिल्म “ऐसा क्यों” का ट्रेलर फिल्म की एक झलक हैं।लेकिन,इससे दर्शकों को पूरी फिल्म का अनुमान हो जायेगा।जल्दी ही पूरी फिल्म भी रिलीज की जाएगी।
इस फिल्म का गीत संगीत मधुर व कर्णप्रिय हैं।वहीं कलाकारों ने भी बेहतरीन अभिनय किया हैं।पूरी टीम की मेहनत से एक अच्छी फिल्म बनी हैं।ट्रेलर दर्शकों को पसंद आ रहीं हैं और उम्मीद हैं फिल्म भी अच्छी लगेगी।
आर्या डिजिटल ओटीटी पर 850 से अधिक भोजपुरी फिल्में अभी तक रिलीज हैं।जबकि,1200 से अधिक वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हैं।आर्या डिजिटल ओटीटी भोजपुरी का पहला और नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं।