बफ्टा टीम की वैलेंटाइन डे स्पेशल प्रस्तुति म्यूजिक वीडियो "तुम पर मरते रहें".
बफ्टा टीम की वैलेंटाइन डे स्पेशल प्रस्तुति म्यूजिक वीडियो “तुम पर मरते रहें”.
मुंगेर (बिहार) । “तुम पर मरते रहें” वैलेंटाइन डे स्पेशल म्यूजिक वीडियो हैं।यह कहना हैं चार्ली चैपलिन 2 हीरो राजन कुमार का।म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करते हुए राजन कुमार ने एक पोस्ट साझा किया हैं।जिस पर उन्होंने उक्त बातें लिखी हैं।
गायक सत्यम सिंह की मधुर और कर्णप्रिया आवाज में यह गीत हैं।जबकि,कल्पश्वनी और हीरो राजन कुमार की रोमांटिक जोड़ी इसमें हैं।दोनों की अदाकारी म्यूजिक वीडियो को और भी आकर्षक बनाती हैं।
राजन कुमार ने कहा कि झारखंड के आदिवासी नर्तकों का योगदान इसे खास बनाता हैं।सुनील मुंडा का कैमरा वर्क हैं,जबकि बफ्टा टीम ने इसे प्रस्तुत किया हैं। यह एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो हैं।जिसमें श्रोताओं एवं दर्शकों को एक मनमोहक मनोरंजन का अनुभव होगा।ऑडियो लोगों को झुमाने वाला हैं।वहीं वीडियो लुभाने वाला हैं।
राजन कुमार की दर्शकों से अपील हैं कि इस वैलेंटाइन डे इस म्यूजिक वीडियो का भरपूर आनंद लें और युवा इस गीत पर ज्यादा से ज्यादा रिल्स बनाये।