
OFFICIAL TRAILER | Makaan | मकान | Chandani Singh, Sanjay Pandey | NEW BHOJPURI MOVIE 2025
क्या एक आम इंसान अपना ‘मकान’ पा सकेगा? धीरू यादव ने ट्रेलर जारी करके दिया जवाब
इंतजार की घड़ी खत्म धीरू यादव ने रिलीज किया भोजपुरी फिल्म ‘मकान’ का ट्रेलर
प्यारो मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एलएलपी, एबीसीडी फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट की ‘मकान’ का ट्रेलर रिलीज
भोजपुरी सिनेमा के क्रांतिकारी फ़िल्म मेकर व प्रोड्यूसर धीरू यादव ने गाँव देहात में जूझ रहे आम जनमानस की समस्या पर आधारित भोजपुरी फिल्म ‘मकान’ का निर्माण करके मिसाल कायम किया है। निर्देशक से फ़िल्म निर्माता बने ‘धीरू यादव’ ने मकान का निर्माण करके एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने बहुत ही मार्मिक, हृदयस्पर्शी भोजपुरी फिल्म ‘मकान’ का ट्रेलर ‘प्यारो एंटरटेनमेंट’ के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया है। डायरेक्टर अभिषेक दूबे निर्देशित इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में संजय पांडेय, चांदनी सिंह और राघव पांडेय हैं। साथ में मनोज टाइगर, संदीप यादव, देव सिंह, महेश आचार्य, अनूप अरोड़ा, जे पी सिंह, नवीन शर्मा, राघव पांडेय, रागिनी राय, योगेश पांडेय ने भी अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म को कई सुपरहिट फिल्म लिखने वाले लेखक धर्मेंद्र सिंह ने लिखी है।
OFFICIAL TRAILER | Makaan | मकान | Chandani Singh, Sanjay Pandey | NEW BHOJPURI MOVIE 2025
लिंकः https://youtu.be/MVAWqCoBSHM?si=wl6DJgokc_1zZhlp
गौरतलब है कि फिल्म ‘मकान’ के ट्रेलर को लेकर प्रोड्यूसर धीरू यादव ने कहा कि ‘मकान – घर सिर्फ़ ईंट-पत्थरों का नहीं होता, यह उम्मीदों, रिश्तों और सपनों का सहारा भी होता है।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘क्या एक आम इंसान अपना ‘मकान’ पा सकेगा? इस सवाल का जवाब जानने के लिए पूरी फिल्म देखना जरूरी है। फिलहाल फिल्म का ट्रेलर देखिए और अपना प्यार आशीर्वाद दीजिए।’
वहीं संजय पांडेय ने कहा कि प्रोड्यूसर धीरू यादव ने लीक से हटकर भोजपुरी फ़िल्म मकान बनाया है। भोजपुरी सिनेमा में ऐसी फ़िल्में बहुत कम देखने को मिलती है, जोकि अंदर तक झकझोर दे। सामाजिक, गरीबी और एक पिता-पुत्र और रिश्तों की अहमियत को बताते हुए पारिवारिक फिल्म मकान का ट्रेलर रिलीज हो गया। आप लोग इस फिल्म को देखें और अपनी राय जरूर दें, अपना भरपूर आशीर्वाद प्यार दें और चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूलें।’
गौरतलब है कि प्यारो मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एलएलपी, एबीसीडी फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘मकान’ के निर्माता धीरू यादव हैं। को-प्रोड्यूसर केशव माहेश्वरी हैं। निर्देशक अभिषेक दूबे हैं। लेखक धर्मेंद्र सिंह, एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर गया राज, संगीतकार रत्नेश सिंह व शिवम सिंह यादव, गीतकार लिरिक्स छोटू यादव (सुरजीत), कैलाश कमल हैं। डीओपी प्रवीण त्रिपाठी, कोरियोग्राफर महेश आचार्य, एडिटर अतुल चौहान, ट्रेलर एडिटर सनी सिन्हा, एसोसिएट डायरेक्टर आलोक सिंह, प्रोडक्शन कंट्रोलर योगेश पांडेय, सहायक निर्देशक मनीष कुमार, अमर प्रसाद, मिक्सिंग इंजीनियर सरोज शर्मा हैं। बीजीएम डीजे भराली, डीआई सनी धनजल, वीएफएक्स और पब्लिसिटी डिजाइनर सोनू मधेशिया ने किया है। कॉस्ट्यूम डिजाइनर विवेक पटेल, पीआरओ सोनू यादव, रामचंद्र यादव हैं। कला चंदन आर्ट, मेकअप तौफीक व देव, स्टिल बिट्टू बिहारी का है। पोस्ट प्रोडक्शन मैजिक क्रिएशन्स ने किया है। विशेष धन्यवाद संदीप कुमार यादव ‘विक्की’ का है।