
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाओं के साथ भोजपुरी फिल्म 'डॉक्टर बाबू' का फर्स्ट लुक ऑउट
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाओं के साथ भोजपुरी फिल्म ‘डॉक्टर बाबू’ का फर्स्ट लुक ऑउट
कुणाल सिंह राजपूत, श्रुति राव, अरुण तिवारी, हरे कृष्ण दूबे की ‘डॉक्टर बाबू’ का फर्स्ट लुक ऑउट
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ दिवस पर सत्यम सिने विजन बैनर के तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘डॉक्टर बाबू’ का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में ऑउट कर दिया गया है। कुणाल सिंह राजपूत, श्रुति राव और प्रमोद शुक्ला की केंद्रीय भूमिका वाली इस फिल्म का फर्स्ट लुक बहुत आकर्षक बनाया गया है। पोस्टर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं भी दी गई है।
निर्देशक अरुण तिवारी तथा निर्माता हरे कृष्ण दूबे द्वारा बनाई गई इस फ़िल्म का फर्स्ट लुक में हीरो कुणाल सिंह राजपूत डॉक्टर के वेशभूषा में दिख रहे हैं तो वहीं हीरोइन श्रुति राव काली साड़ी पहने माँग में सिंदूर लगाये नजर आ रही हैं। इस फ़िल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के सुरियावां के विभिन्न क्षेत्रों में की गई है। हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई ये फिल्म संपूर्ण पारिवारिक और सामाजिक है, जोकि दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाली है। इस फिल्म को लेकर के फिल्म निर्माता हरे कृष्ण दूबे और निर्देशक अरुण तिवारी बहुत ही उत्साहित हैं।
बता दें कि भोजपुरी फिल्म ‘डॉक्टर बाबू’ में केंद्रीय भूमिका में कुणाल सिंह राजपूत, श्रुति राव और प्रमोद शुक्ला नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनकी शानदार केमेस्ट्री नजर आने वाले हैं। वे अपने फैंस व ऑडियंस का फुल इंटरटेनमेंट करने वाले हैं। इस फिल्म के निर्माता हरे कृष्ण दूबे हैं। निर्देशक अरुण तिवारी हैं। लेखक सभा वर्मा हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, मुन्ना दूबे, रमेश राज मौर्य हैं। संगीतकार मनोज भास्कर व मुन्ना दूबे हैं।
छायांकन नीलेश पांडेय व मनोज, संकलन रंजीत प्रसाद ने किया है। डांस मास्टर रेहान, आर्ट डायरेक्टर डबलू बिहारी, एसोसिएट डायरेक्टर सुनील पाण्डेय, किरण मिश्रा, संजय तिवारी, जीतू सिंह, ईपी प्रमोद शुक्ला और प्रोडक्शन कंट्रोलर जावेद शेख हैं। पोस्ट प्रोडक्शन साउन्ड प्लस स्टूडियो में किया गया है। प्रचारक रामचन्द्र यादव, डिजाईनर प्रशांत हैं। फ़िल्म के मुख्य कलाकार कुणाल सिंह राजपूत, श्रुति राव, प्रमोद शुक्ला, इंद्रसेन यादव, संजीव मिश्रा, राहुल श्रीवास्तव, रागिनी राय, अभय राय, अवनीश तिवारी, संदीप सिंह, मन्नू, जागृति गुप्ता, नागेन्द्र गुप्ता आदि हैं।