10 मिलियन क्लब में शामिल हुआ देसी स्टार समर सिंह का दीवाली धमाका, “Kamar Kamani Ba” सांग
भोजपुरी सिनेमा के देसी स्टार समर सिंह Samar Singh भोजपुरी संगीत जगत के एक ऐसे स्टार हैं, जो जब भी कुछ करते हैं तो वह अपने आप ही रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बन जाता है। ऐसे में उनका मस्ती से भरपूर कमर स्पेशल भोजपुरी सांग ‘कमर कमानी बा’ तहलका मचाते हुए दस मिलियन क्लब में शामिल हो गया है। यानि इस गाने को अब तक दस मिलियन से अधिक व्यूज यूट्यूब पर मिल चुके हैं। इस गाने पर सत्तर हजार से अधिक रील्स बनाया गया है और एक लाख से अधिक कमेंट्स आया है।
इस गाने की अपार सफलता पर समर सिंह ने दीपावली की शुभकामनाओं के साथ अपने करोड़ों फैंस को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।
समर सिंह Samar Singh के खास अंदाज में गाया हुआ यह ब्लॉकबस्टर गाना कमर कमानी बा एसएफसी म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में समर सिंह खास अंदाज में नजर आ रहे हैं, जोकि एक्ट्रेस आकांक्षा दूबे को छेड़ते हुए नजर आ रहे हैं। गाने का बोल बहुत ही प्यारा है और इसका वीडियो भी बहुत मजेदार बनाया गया है।
लिंकः https://youtu.be/BEdROcrHJ8k
वीडियो सांग कमर कमानी बा Kamar Kamani Ba को मधुर आवाज में गाया है समर सिंह Samar Singh ने और उनके साथ शिल्पी राज ने भी अपनी आवाज दी है। वीडियो में समर सिंह Samar Singh और आकांक्षा दूबे Akanksha Dubey ने गजब का परफॉर्मेंस किया है। गीत लिखा है साई प्रकाश ने, जिसे म्यूजिक दिया है विकाश यादव ने। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, डीओपी प्रिंस सिंह राजपूत, एडीटर पप्पू वर्मा, निर्माता सुल्तान अंसारी हैं। संयोजक रजनीश पाठक हैं। सहयोग विष्णु विश्वकर्मा का है।